Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 10 May 2021 19:57 IST
चीन के कोरोना वायरस को जानबूझकर दुनिया में फैलाने की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ रही है. इस बार वीकेंड ऑस्ट्रेलियन अखबार में छपी एक रिपोर्ट वजह बनी है. इसमें कहा गया कि चीन के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने 2015 में एक दस्तावेज लिखा था, जिसमें SARS कोरोना वायरस को 'हथियार बनाने और इस्तेमाल' करने की बात कही गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी वैज्ञानिकों ने SARS कोरोना वायरस को ‘नए युग के जेनेटिक हथियार’ बताए और कहा कि इसे ‘कृत्रिम तरीके से एक मानव बीमारी वाले वायरस में बदला’ जा सकता है.
इस दस्तावेज को 'The Unnatural Origin of SARS and New Species of Man-Made Viruses as Genetic Bioweapons' नाम दिया गया. इसमें सुझाव दिया गया कि तीसरा विश्व युद्ध बायोलॉजिकल हथियारों से लड़ा जा सकता है.







