• Sun, 10 May, 2026
दिल्ली के बच्चों को मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की एजुकेशन, केजरीवाल सरकार ने लिया ये फैसला

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 11 Aug 2021 16:44 IST

दिल्ली के बच्चों को मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की एजुकेशन, केजरीवाल सरकार ने लिया ये फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब इंटरनेशन लेवल की एजुकेशन मिलने वाली है. केजरीवाल सरकार ने दिल्ली शिक्षा बोर्ड और इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड के बीच एक अहम समझौता किया है. इसके बाद से बच्चों को इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा मिल सकेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐसा दावा किया है.

इंटरनेशन बोर्ड से हुआ करार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा बोर्ड ने इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड के साथ एक अहम करार किया है और इससे दिल्ली के स्कूलों के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सकेगी. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी अब बच्चों को इंटरनेशन लेवल की एजुकेशन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली बोर्ड ऑफ एजुकेशन के अंडर आने वाले सभी स्कूलों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल पाएगी.

एक्सपर्ट देंगे टीचर्स को ट्रेनिंग

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद सरकारी स्कूलों में बड़ा सुधार आया है और बच्चों के नतीजे भी बेहतर हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस करार के बाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को भी अमीर बच्चों की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में विदेशों से एक्सपर्ट आएंगे और अभी 30 स्कूलों के इससे जोड़ा जा रहा है. स्कूलों के टीचर्स को ट्रेनिंग भी विदेश से आए एक्सपर्ट देंगे साथ ही बच्चों का मूल्यांकन कैसे किया जाए, यह भी इंटरनेशन बोर्ड के मुताबिक किया जाएगा.

 

Latest news