• Sun, 10 May, 2026
छत्तीसगढ़ में निकली बंपर सरकारी भर्ती, 25 से 35 वर्ष के युवाओं को मिलेंगे 67 हजार रुपये महीना

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 11 Nov 2021 21:26 IST

छत्तीसगढ़ में निकली बंपर सरकारी भर्ती, 25 से 35 वर्ष के युवाओं को मिलेंगे 67 हजार रुपये महीना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. यह खुशखबरी मेडिकल फिल्ड से जुड़े कैंडिडेट्स के लिए है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के 641 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 11 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है. आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है. सिलेक्शन भर्ती परीक्षा के आधार पर होगा. 

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 नवंबर 2021
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021

आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 11 से 15 दिसंबर 2021

योग्यता और सैलरी (Elegibilty And Salary)

मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा (Age Limit)

इस नौकरी के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क (Fee)

राज्य शासन ने जनरल कैटिगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है. SC, ST और OBC कैटिगरी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है. इसके अलावा आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 100 रुपये अलग से शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा की जा सकती है. 

कैसे और कहां कर सकते हैं आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल स्पेशलिस्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट http://psc.cg.gov.in पर जाएं. यहां भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा. इसमें भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म का लिंक भी मिलेगा. आवेदन का लिंक 11 नवंबर यानी आज से एक्टिव हो गया है.

 

Latest news