• Mon, 11 May, 2026
छत्तीसगढ़ : महुआ शराब में होम्योपैथिक सिरप मिलाकर पीने से 7 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 15:57 IST

छत्तीसगढ़ : महुआ शराब में होम्योपैथिक सिरप मिलाकर पीने से 7 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

 छत्तीसगढ़: बिलासपुर के सिरगिट्टी में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 5 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सभी लोगों ने महुआ शराब में होम्पोपैथिक कफ सिरप मिलाकर पीया था. जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है. और 8 लोगों की मौत हो गयी.जबकि 5 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. 5 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

 

मौत के अन्य कारणों का पता लगा रही टीम

बिलासपुर के सीएमओ ने कहा कि सभी की मौत की वजह होमियोपैथिक दवा हो सकती है क्यों कि दवा में एल्कोहलिक है. सीएमओ के अनुसार युवकों ने महुआ के साथ ड्रोसेरा 30 नामक होमियोपैथिक कफ सिरप दवा मिला कर पी थी. इस दवा में 91 प्रतिशत अल्कोहल होता है. फिलहाल मौत के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए टीम जांच कर रही है.

मंगलवार को युवकों ने शराब में सिरप मिलाकर पिया था

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को युवकों ने नशे के लिए होम्योपैथिक कफ सीरप में महुआ शराब मिलाकर पिया था. जिसके बाद सभी युवक अपने-अपने घर चले गए. रात में सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. सभी उल्टियां करने लगे थे. वहीं शराब पीने वाले 4 युवकों ने बुधवार की सुबह 4 बजे ही दम तोड़ दिया था.

कोरोना के बचाव के लिए युवक शराब में दवा मिलाकर पी रहे थे

गांव के लोगों ने बताया कि यहां के युवक पिछले कुछ दिनों से होम्योपैथिक सिरप को कोरोना की दवा समझ कर कर पी रहे थे. ग्रामीणों को लग रहा इस दवा के महुआ शराब के साथ मिला के पीने से कोरोना से बचा जा सकता है. इस गलतफहमी के पिछले कुछ दिनों से गांव के युवक इसका सेवन कर रहे थे.

 
 
 
 

Latest news