• Mon, 11 May, 2026
LPG सिलेंडर के नियम बदले, अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा कनेक्शन, जानिए और क्या फायदे

राज्य

Updated Sun, 18 Apr 2021 15:42 IST

LPG सिलेंडर के नियम बदले, अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा कनेक्शन, जानिए और क्या फायदे

LPG सिलेंडर आज के दौर में हम सब की जरूरत बन चुका है। देश के अधिकतर घरों में अब इसी सिलेंडर के जरिए खाना बनता है। सरकार ने पहले इन सिलेंडरों की धांधली रोकने के लिए कई सख्त नियम बनाए थे। कोरोनाकाल में अब इन नियमों में छूट दी गई है। यह छूट सरकार की तरफ से नहीं बल्कि तेल कंपनी की तरफ से दी गई है। अब बिना Address proof के भी LPG सिलेंडर लिया जा सकता है। इसके अलावा भी कई अन्य नियमों में छूट दी गई है।

प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत सरकार दो साल में 1 करोड़ से ज्यादा फ्री LPG कनेक्शन दे रही है। इस योजना के जरिए सरकार सभी गरीब परिवारों को मुफ्त LPG कनेक्शन देना चाहती है। इस कड़ी में अब बिना रेजिडेंस प्रूफ के भी LPG कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, अब आप अपने पड़ोस के 3 डीलरों से एक रिफिल सिलेंडर भी ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन से फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म भरकर उसे नजदीकी एलपीजी केंद्र पर जमा करें। इसके साथ ही जनधन अकाउंट और घर के सभी सदस्यों के अकाउंट नंबर जैसी जरूरी जानकारी अपडेट कर लें। सब कुछ सही होने पर आपको सरकार की तरफ से मुफ्त कनेक्शन मिल जाएगा।

अगर आपके पास इंडेन कंपनी का एलपीजी सिलेंडर है तो उसे बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप व्हाट्सएप के जरिये 7588888824 नंबर पर 'REFILL' टाइप करके भेज सकते हैं। ऐसा करने से भी आपका सिलेडर बुक हो जाएगा।

 

 

Latest news