• Mon, 11 May, 2026
कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र ने पंचायतों को दिए 8923.8 करोड़, देखिए राज्यवार आवंटन

राज्य

Updated Sun, 9 May 2021 15:20 IST

कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र ने पंचायतों को दिए 8923.8 करोड़, देखिए राज्यवार आवंटन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को धार देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर खजाना खोला है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 25 राज्यों की पंचायतों के लिए 8923.8 करोड़ रुपए का फंड जारी कर दिया है। इस राशि का इस्तेमाल कोरोना महामारी के खिलाफ अभियान में किया जाएगा। किस राज्य को कितना आवंटन हुआ नीचे देखिए पूरी लिस्ट। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने ग्रामीण स्थानीय निकायों (RLB) के लिए यह राशि जारी की है। इसका उपयोग पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों - गांव, ब्लॉक और जिले के लिए किया जाएगा। यह राशि वर्ष 2021-22 के लिए 'अनटाइड ग्रांट्स (untied grants)' की पहली किस्त है। COVID-19 महामारी से निपटने के लिए आवश्यक विभिन्न रोकथाम उपायों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

 Covid-19 India Economic Package: देखिए राज्यवार आवंटन

 

     

     

     

  1. आंध्र प्रदेश: 387.8 करोड़
  2. अरुणाचल प्रदेश: 34 करोड़
  3. असम: 237.2 करोड़
  4. बिहार: 741.8 करोड़
  5. छत्तीसगढ: 215 करोड़
  6. गुजरात: 472.4 करोड़
  7. हरियाणा: 187 करोड़
  8. हिमाचल प्रदेश: 63.4 करोड़
  9. झारखंड: 249.8 करोड़
  10. कर्नाटक: 475.4 करोड़
  11. केरल: 240.6 करोड़
  12. मध्य प्रदेश: 588.8 करोड़
  13. महाराष्ट्र: 861.4 करोड़
  14. मणिपुर: 26.2 करोड़
  15. मिजोरम: 13.8 करोड़
  16. ओडिशा: 333.8 करोड़
  17. पंजाब: 205.2 करोड़
  18. राजस्थान: 570.8 करोड़
  19. सिक्किम: 6.2 करोड़
  20. तमिलनाडु: 533.2 करोड़
  21. तेलंगाना: 273 करोड़
  22. त्रिपुरा: 28.2 करोड़
  23. उत्तर प्रदेश: 1441.6 करोड़
  24. उत्तराखंड: 85 करोड़
  25. पश्चिम बंगाल: 652 करोड़

Latest news