Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 26 Apr 2021 17:13 IST
नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के साथ सोमवार को चर्चा की. बैठक के बाद बिपिन रावत ने कहा कि सशस्त्र बलों से पिछले दो साल में सेवानिवृत्त हुए सभी मेडिकल कर्मचारी अपने घरों के पास स्थित कोविड-19 केन्द्रों में काम करेंगे. इसके साथ ही कमांड, कोर, डिविजन और नौसेना तथा वायुसेना के समान मुख्यालयों में तैनात सभी मेडिकल अफसर अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की मदद के लिए बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया जा रहा है और सशस्त्र बलों के विभिन्न प्रतिष्ठानों के पास उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों को दिए जाएंगे.







