• Sun, 10 May, 2026
CBSE 10th, 12th result 2021: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, चेक करें रोल नंबर

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 29 Jul 2021 19:06 IST

CBSE 10th, 12th result 2021: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, चेक करें रोल नंबर

CBSE Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की रद्द हुई परीक्षाओं के नतीजे जारी करने से पहले, दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिये रोल नंबर ऑनलाइन जारी कर दिया है. छात्र अपना रोल नंबर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
चूंकि कोविड संकट को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसलिए छात्रों को उनके रोल नंबर के साथ कोई प्रवेश पत्र नहीं मिला और अब बोर्ड ने रोल नंबर तक पहुंचने के लिए विंडो को एक्‍ट‍िव कर दिया है. रिजल्ट वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी.
रोल नंबर विंडो एक्‍ट‍िव होने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीबीएसई, जल्‍द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम भी जारी कर देगा. रोल नंबर चेक करने के लिए, छात्रों को cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और लॉगिन क्रेडेंशियल भरना होगा.

 

ऐसे चेक करें रोल नंबर:
cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html. पर जाएं
नीचे स्क्रॉल करें और दिये गए लिंक रोल नंबर फाइंडर पर क्लिक करें
अगली विंडो पर, जारी रखें (Continue) बटन पर क्लिक करें
कक्षा का चयन करें. आप अगर कक्षा 10 के छात्र हैं तो क्‍लास 10 सेलेक्‍ट करें और अगर कक्षा 12 के छात्र हैं तो क्‍लास 12 पर क्‍ल‍िक करें.
छात्र का नाम, माता और पिता का नाम और स्‍टूडेंट की जन्म तिथि डालें
रोल नंबर सबमिट करें और एक्सेस करें

 

क्‍लास 10 और 12 के परिणाम जैसे ही घोषित होते हैं, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov पर देख सकेंगे. सीबीएसई 2021 के नतीजे डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे. परिणाम एसएमएस, आईवीआरएस और उमंग ऐप के माध्यम से भी प्राप्‍त किए जा सकते हैं.

पिछले साल, सीबीएसई ने 13 जुलाई को कक्षा 12वीं के परिणाम और दो दिन बाद 15 जुलाई को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए थे. यदि बोर्ड इस साल भी पिछले वर्ष के ट्रेंड को फॉलो करता है तो सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम, कक्षा 10 से पहले घोषित किया जाएगा.

 
 
 

Latest news