• Sun, 10 May, 2026
अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी नेता पर मामला दर्ज, पिता की मौत पर किया था बवाल

राज्य

Updated Sun, 16 May 2021 21:35 IST

अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी नेता पर मामला दर्ज, पिता की मौत पर किया था बवाल

नासिक. महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित कोविड अस्पताल में घुसकर तोड़कर करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता राजेंद्र ताजने ने एक कोविड अस्पताल में दबंगई दिखाई और उसका गेट तोड़कर गाड़ी अंदर घुसा दी थी. साथ ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ मेंबर्स पर हमला करने की कोशिश की थी. बीजेपी नेता की इस हरकत के बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, कुछ दिन पहले ही इस कोविड सेंटर में राजेंद्र ताजने के पिता को कोरोना से हालत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था. हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसी को लेकर ताजने अस्पताल प्रशासन से गुस्से में थे. उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर पिता का ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाया और इस घटना को अंजाम दिया.

 

नगर निगम के अधीन है ये अस्पताल
जिस अस्पताल में यह घटना हुई, उसका संचालन नासिक का नगर निगम करता है. अस्पताल में नासिक शहर और दूसरे जिलों के कोविड मरीज अब भी भर्ती हैं. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं.

 

 

Latest news