• Mon, 11 May, 2026
कनाडा में 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर कोविड वैक्सीन को मंजूरी

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 21:23 IST

कनाडा में 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर कोविड वैक्सीन को मंजूरी

कनाडा ने 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक की कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. कनाडा के स्वास्थ्य मंत्रालय में सीनियर एडवाइर, सुप्रिया शर्मा ने कहा, "विभाग ने तय किया है कि ये वैक्सीन इस कम आयु वर्ग में उपयोग किए जाने के लिए सुरक्षित और प्रभावी है." कनाडा में 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए ये पहली वैक्सीन है, जिसे मंजूरी दी गई है.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में कोविड के साढ़े 12 लाख केसों में से करीब 20% मामले 19 साल से कम उम्र के लोगों में सामने आए हैं.

कनाडा में 16 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए फाइजर की वैक्सीन को पहले ही मंजूरी दी हुई है.

 

 

Latest news