• Tue, 03 Mar, 2026
BVFCL recruitment 2021: यहां हो रही है पीआरओ समेत कई पदों पर भर्तियां, देखें नोटिफिकेशन और करें अप्लाई

ताज़ा खबरें

Updated Sun, 19 Dec 2021 14:45 IST

BVFCL recruitment 2021: यहां हो रही है पीआरओ समेत कई पदों पर भर्तियां, देखें नोटिफिकेशन और करें अप्लाई

BVFCL recruitment 2021, Sarkari Naukri: ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड, BVFCL ने सहायक कार्मिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी और वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. जिनके लिए उम्मीदवार बीवीएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट bvfcl.com पर उपलब्ध आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर भेज सकते हैं. बता दें कि उम्मीदवारों को 7 जनवरी 2022 तक ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा.

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के बाद लिफाफे के ऊपर पद का नाम लिखकर, ‘Manager (HR), BVFCL, Namrup, P.O. Parbatpur, Dist: Dibrugarh, Assam, Pin-786623’ के पते पर 7 जनवरी तक या उससे पहले भेजना होगा.

BVFCL recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए जनसंपर्क या पत्रकारिता में एमबीए/पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमा के साथ कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

BVFCL recruitment 2021: वैकेंसी डिटेल
भर्ती अभियान के माध्यम से जनसंपर्क अधिकारी के 1, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 2, सहायक कार्मिक अधिकारी के 1 और वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के 1 पद भरे जाएंगे.

Latest news