• Mon, 11 May, 2026
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

राज्य

Updated Tue, 4 May 2021 23:00 IST

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

जींद: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी ।

नरवाना शहर थाना पुलिस ने मरने वाले के भाई की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान चांदीराम के रूप में की गयी है और वह गांव हैबतपुर का रहने वाला है ।
 

Latest news