• Sun, 10 May, 2026
बिहार: नो मेंस लैंड पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों को पीटा, टेंशन के बाद बॉर्डर पर SSB तैनात, आना-जाना भी बंद

राज्य

Updated Tue, 18 May 2021 12:25 IST

बिहार: नो मेंस लैंड पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों को पीटा, टेंशन के बाद बॉर्डर पर SSB तैनात, आना-जाना भी बंद

अररिया. नेपाल और बिहार सीमा पर एक बार फिर तब तनावपूर्ण हालात पैदा हो गई जब  फारबिसगंज अनुमंडल के जोगबनी नेपाल बॉर्डर पर भारतीय और नेपाली पुलिस के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई. विवाद के बाद दोनों देश के बीच आवागमन ठप कर दिया गया है. फिलहाल किसी को भी नो मेंस लेंड पर जाने की अनुमति नहीं है.

मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार जोगबनी के इस्लामपुर मस्जिद चौक की खुली सीमा से लगातार आवागमन हो रहा है. इसी को लेकर जब बॉर्डर पर सख्ती बरती गई तो सोमवार को नेपाली पुलिस और इस्लामपुर के लोगों के बीच कहासुनी हुई और नेपाली पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और लोगों ने नेपाली पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी भी की.

 

बॉर्डर पर अब भी टेंशन!

बता दें कि तस्करों के लिए यह रास्ता सुगम है और इसी छोटे रास्ते से सीमापार आवागमन होता रहता है. सवाल यह कि नेपाल में सख्ती और बॉर्डर पर लौकडाउन के बावजूद कैसे लोग बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं. फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गए और मामले को फिलहाल शांत कर दिया गया है. हालांकि माहौल अब भी तनावपूर्ण है.

 

 

नेपाल में लागू है लॉकडाउन

 

बताया जा रहा है कि नेपाल में भी संपूर्ण लॉकडाउन है जिसके कारण वहां के सुरक्षाकर्मी इन लोगों को हटा रहे थे. इसी दौरान नो मेंस लेंड से सटे नेपाल साइट चाय पीने गए कुछ लोगों का नेपाली सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया. घटनास्थल पर अवैध गतिविधि यानी तस्करी का भी माहौल है. मामले की जांच होगी.  थाना को भी सचेत कर दिया गया है.

 

एसएसबी ने कही यह बात

फारबिसगंज एसडीओ सुरेन्द्र कुमार अलबेला के अनुसार कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. अन्य कारण को भी तलाशा जा रहा है.  घटनास्थल पर कैंप कर रहे एसएसबी 56वीं बटालियन के एसआई दिनेश प्रसाद के अनुसार घटना के बाद दोनों देश के बीच आवागमन ठप कर दिया गया है और किसी को भी नो मेंस लेंड पर जाने की अनुमति नहीं है.

 

 

Latest news