राज्य
Updated Thu, 22 Apr 2021 23:02 IST
छाता कस्बे के बडे व्यापारियों ने तम्बाकू गुटखा बाजार से किये गायब, रेट किए दुगुने
छाता। देश मे कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में बढ़ोत्तरी को लेकर दुबारा लॉक डाउन लगने की अफ़वाह से क़स्बा छाता सहित पूरे मथुरा जिले में जरूरी सामानो की जमाखोरी कालाबाजारी तेजी से हो रही है। जिला प्रशासन ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
लॉक डाउन लगने की अफ़वाह से जनपद के बाजारों से सबसे अधिक असर पान मसाला गुटखा सिगरेट पर पड़ा है। बाजार से ये वस्तु गायब हो गई है। और मिल भी नही रहा है। औऱ अगर मिल भी जाता है। तो दुगने रेटो में माल को दे रहे है। छाता कस्बे के बड़े व्यापारियों तन्नू पुत्र दमो प्रोविजन स्टोर , राम जनरल स्टोर , सौरभ प्रोविजन स्टोर , बन्टू पुत्र गिर्राज प्रोविजन स्टोर , किशन लोहिया प्रोविजन स्टोर , राजू अग्रवाल प्रोविजन स्टोर द्वारा तम्बाकू गुटखा का स्टॉक कर रखा है। और बाजार में कालाबाजारी शुरू कर हो गयी है। गुटखा पान मसाला पर रेट दुगुने हो गए है। 130 रुपए में मिलने बाला गोल्ड मोहर का पैकेट अब 180 में मिल रहा है। तानसेन पान मसाला विमल गुटखा सफल तमाकू सादा पान मसाला सिगरेट बीड़ी आदि का बड़े दुकानदारों ने अपने गोदामों में स्टॉक कर लिया है। कस्बा छाता व्यापारियों ने बीड़ी 502 की 180 रुपये की पुड़िया 300 रुपये में बेच रहे है। कस्बा छाता के लोगो ने कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ जिलाधिकारी से कार्यवाही करने की मांग की है।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह