• Mon, 11 May, 2026
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, गरीबों को मई-जून में मिलेगा फ्री राशन

राज्य

Updated Thu, 29 Apr 2021 11:16 IST

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, गरीबों को मई-जून में मिलेगा फ्री राशन

कोरोना महामारी से जूझ रहे गरीब लोगों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार  ने बड़ा फैसला लिया है. यूपी सरकार पीडीएस अंतर्गत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को मई और जून माह में निशुल्क राशन देने की बात कही है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि ई-पॉश मशीनों से नेशनल राशन पोर्टेबिलिटी की सुविधा के साथ अधिक से अधिक लोगों को फ्री राशन दिया जाए. बता दें कि राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा यह राशन केंद्र सरकार के एनएफएसए अंतर्गत मई और जून माह के लिए घोषित निशुल्क राशन के अतिरिक्त दिया जाएगा, जिससे गरीबों को जिंदगी गुजर बसर करने में मदद मिलेगी. 

सीएम ने बुधवार को टीम 11 के साथ वर्चुअल बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सतत प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि कोरोना से छिड़ी जंग में सबको साथ मिलकर लड़ना होगा. आज उत्तर प्रदेश कोरोना से बचने के लिए लगाए जा रहे टीके में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला राज्य बन गया है. 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से सतत संपर्क बनाए रखा जाना चाहिए. सीएम ने बताया कि  50-50 लाख डोज के ऑर्डर दे दिए गए हैं और आवश्यकतानुसार और आर्डर दिए जाएं. एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कराया जाना है. यह टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा. किसी भी दशा में टीका बर्बाद न हो, इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए.

 

Latest news