• Mon, 11 May, 2026
बंगाल चुनाव 2021: पांचवें चरण में आपराधिक मामले वाले 79 प्रत्याशी व 65 करोड़पति, 125 प्रत्याशी महज पांचवीं से बारहवीं पास

राज्य

Updated Sat, 10 Apr 2021 6:20 IST

बंगाल चुनाव 2021: पांचवें चरण में आपराधिक मामले वाले 79 प्रत्याशी व 65 करोड़पति, 125 प्रत्याशी महज पांचवीं से बारहवीं पास

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के 308 प्रत्याशियों में से 79 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 65 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें भाजपा के 28, तृणमूल कांग्रेस के 18, माकपा के 10 और कांग्रेस के दो प्रत्याशी शामिल हैं। पांचवें चरण में कुल 319 प्रत्याशी हैं। एक के हलफनामे का विश्लेषण नहीं किया जा सका है। पांचवें चरण में 65 करोड़पति प्रत्याशी हैं, जिनमें तृणमूल के 23, भाजपा के 18 और कांग्रेस के पांच और माकपा के तीन प्रत्याशी शामिल हैं। पांचवें चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 81.76 लाख रुपये है।

 

नदिया जिले की शांतिपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रित्जु घोषाल पांचवें चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 19,47,05,304 रुपये हैं। दूसरी तरफ दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी एनजी शेरपा व सिलीगुड़ी सीट से जदयू प्रत्याशी भूषण कुमार सोनी की संपत्ति शून्य है।

 

पांचवें चरण में 125 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं के बीच बताई है जबकि 182 प्रत्याशियों ने स्नातक व उससे ज्यादा घोषित की है।

 

112 प्रत्याशी 25 से 40 वर्ष की उम्र के हैं जबकि156 प्रत्याशियों ने अपनी उम्र 41 से 60 के बीच बताई है। वहीं 50 प्रत्याशियों की उम्र 61 से 80 के बीच है। 

 

 

 

Latest news