Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 22 May 2021 11:37 IST
नई दिल्ली. आर्थिक मोर्चे पर भारत को अपने पड़ौसी देश बांग्लादेश से कड़ी टक्कर मिल रही है. यही नहीं, महज 40 साल पहले सबसे गरीब मुल्क माने जाने वाले बांग्लादेश ने अब भारत को प्रति व्यक्ति आय के मामले में पीछे छोड़ दिया हे.
वित्त वर्ष 2020-21 में बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति आय 2227 डॉलर यानी 1.62 लाख रुपए से अधिक हो गया. यह पिछले फिस्कल ईयर मे 2064 डॉलर यानी 1.46 लाख रुपये था. प्रति व्यक्ति आय में आई इस उछाल से उसने भारत को पीछे छोड़ दिया है. जबकि भारत का प्रति व्यक्ति आय 1947 डॉलर यानी 1.41 लाख रुपए से थोड़ा अधिक है.
लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां कम होने के कारण भारत में प्रति व्यक्ति आय में कमी
भारत सरकार के लेटेस्ट आंकड़ों को मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां कम होने के कारण देश में प्रति व्यक्ति आय में कमी आई है. उधर, बांग्लादेश के कैबिनेट सेक्रेटरी अनवारूल इस्लाम ने कहा कि देश का प्रति व्यक्ति आय अब 2227 डॉलर हो गया है और देश का ग्रोथ रेट 9% की दर से बढ़ा है.
सही साबित हुई आईएमएफ की भविष्यवाणी
आपको बता दे कि पिछले साल इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) ने कहा था कि प्रति व्यक्ति GDP के मामले में बांग्लादेश भारत को वर्ष 2020 में पीछे छोड़ देगा. IMF का यह अनुमान सही साबित हुआ है. काफी घनी आबादी वाला बांग्लादेश आजादी के बाद से लगातार गरीबी से जूझ रहा था.
बांग्लादेश वर्ष 1971 में आजाद हुआ था







