• Mon, 11 May, 2026
दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्रियों को लिखेंगे चिट्ठी

राज्य

Updated Sat, 24 Apr 2021 21:11 IST

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्रियों को लिखेंगे चिट्ठी

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए देश के सभी राज्यों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की मदद मांगेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये कहा कि, मैं सभी राज्यों के CM को पत्र लिख रहा हूं कि जिसमें उनसे दिल्ली को ऑक्सीजन प्रदान करने का अनुरोध किया है. यदि उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है. हालांकि केंद्र सरकार ने भी हमारी मदद कर रहा है. उन्होंने लिखा कि कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं.

 

इधर, आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन की कमी को लेकर फटकार लगाई है. असल में, राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिलने और इस वजह से लगातार हो रही मौत से महामारी की गंभीरता और बढ़ती जा रही है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे.” न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ की ये सख्त टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है.

 

बता दें कि कोरोना का संक्रमण अब दिल्ली के लोगों का जीवन ले रहा है. दिल्ली सरकार द्वारा जुटाए जा रहे सभी संसाधन कम पड़ रहे हैं. शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते 348 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं 24331 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए थे. वहीं पॉजिटिव दर की बात की जाए तो ये 32.43% की है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए थे. इसके अलावा 306 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई थी.

 

Latest news