• Fri, 10 May, 2024
अर्जुन कपूर ने बताया 2060 में कैसे दिखेंगे वो और अनिल कपूर, मजेदार अंदाज में किया चाचू को बर्थडे विश

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 24 Dec 2021 15:30 IST

अर्जुन कपूर ने बताया 2060 में कैसे दिखेंगे वो और अनिल कपूर, मजेदार अंदाज में किया चाचू को बर्थडे विश

नई दिल्ली: अनिल कपूर को बॉलीवुड का सबसे फिट एक्टर कहा जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. 65 वर्ष की उम्र में भी अनिल कपूर जितने फिट नजर आते हैं वो हर किसी के लिए संभव नहीं है. शायद ही उन्हें देखकर कोई यह कह पाए वो इस उम्र के हैं. उन्हें देखकर लोगों की जुबां पर एक ही शब्द आता है ‘झक्कास’. अनिल कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर अनिल कपूर को सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

अनिल कपूर को उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने सबसे मजेदार अंदाज में विश किया है. अर्जुन कपूर ने अपने चाचू की कई तस्वीरें साथ में शेयर की हैं, जो वाकई दिलचस्प हैं. अर्जुन कपूर ने बचपन से लेकर अपने बुढ़ापे तक की तस्वीर शेयर की है जिसमें अनिल कपूर एक जैसे ही दिख रहे हैं. पहली तस्वीर में एक तरफ अर्जुन कपूर के बचपन की तस्वीर है तो अनिल कपूर की यंग डेज की तस्वीर है. ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसे उन्होंने शेयर किया है.

Arjun wishes on anil kapoor birthday

इसके बाद उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो सोनम कपूर के साथ खड़े हैं. ये भी दोनों की बचपन की तस्वीर है और अनिल कपूर उनके साथ बिल्कुल यंग दिख रहे हैं. अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के साथ फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की है.

Arjun wishes on anil kapoor birthday

तीसरी तस्वीर में अर्जुन कपूर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में रणबीर कपूर भी हैं तो वहीं अनिल कपूर उतने ही यंग इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं. इसी तरह अगली तस्वीर में उन्होंने अपनी मौजूदा समय की तस्वीर अनिल कपूर के साथ शेयर की है.

Arjun wishes on anil kapoor birthday

Arjun wishes on anil kapoor birthday

और आखिरी तस्वीर में अर्जुन कपूर ने 2060 का अपना और अनिल कपूर का लुक शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर बिल्कुल बुढ़े नजर आ रहे हैं. अर्जुन कपूर का यह मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Arjun wishes on anil kapoor birthday

अर्जुन कपूर ने साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का नमूना, सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं एवरलास्टिंग ब्यूटी देखी नहीं होगी. आप एक फाइन वाइन की तरह जिसके सामने बाकी एक्टर मांगते हैं पानी, दिन-ब-दिन युवा होते रहते हैं तो इनका क्या कसूर, इट्स द क्यूरियर केस ऑफ अनिल कपूर (यह है अनिल कपूर का जिज्ञासु मामला)! पी.एस. मेरे झक्कास चाचू को जन्मदिन की बधाई’

वर्क फ्रंट की बात करें अनिल कपूर ‘एनिमल’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘फाइटर में नजर आएंगे.’ ‘जुग जुग जियो’ में वो नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी तो वहीं, ‘फाइटर’ में अनिल कपूर और ऋतिक रोशन साथ में नजर आएंगे.

 

Latest news