• Tue, 16 Dec, 2025
अनिल कपूर ने जन्‍मदिन पर बीवी सुनीता को दिया सरप्राइज, गिफ्ट में दी करोड़ों की कार

राज्य

Updated Fri, 26 Mar 2021 10:59 IST

अनिल कपूर ने जन्‍मदिन पर बीवी सुनीता को दिया सरप्राइज, गिफ्ट में दी करोड़ों की कार

बॉलिवुड के 'झक्‍कास' ऐक्‍टर अनिल कपूर ने गुरुवार को अपनी पत्‍नी सुनीता कपूर को करोड़ों रुपये का सरप्राइज दिया है। बीवी के जन्‍मदिन पर अनिल कपूर ने उन्‍हें एक महंगी चमचमाती मर्सिडीज कार (Mercedes SUV) गिफ्ट की है। अनिल कपूर के घर के बाहर से कार की तस्‍वीरें सामने आई हैं। सुनीता के कपूर के 56वें बर्थडे पर अनिल कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर भी एक खूबसूरत पोस्‍ट शेयर किया। अनिल कपूर ने सुनीता के लिए मर्सिडीज जीएलएस एसयूवी खरीदी है, जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1 करोड़ रुपये है।

 

जाहिर है पति से सरप्राइज गिफ्ट पाकर सुनीता कपूर बहुत खुश भी हैं। उन्होंने अपनी नई चमचमाती कार की पूजा भी की। घर के बाहर खड़ी कार पर फूलों की माला नजर आई। जबकि इससे पहले इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में अनिल कपूर का सुनीता कपूर के लिए प्‍यार झलका। अनिल कपूर ने सुनीता के साथ थ्रोबैक फोटो से लेकर सेलिब्रेशन तक की तस्‍वीरें शेयर कीं।

अनिल कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी की प्यार, सुनीता कपूर के लिए। थर्ड क्लास ट्रेन की बोगी में सफर करने से लेकर लोकल बसों में और रिक्शा से लेकर काली पीली टैक्सी तक, इकोनॉमी क्‍लास से उड़ान भरने से लेकर बिजनेस क्‍लास की सीट तक, दक्षिण भारत में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे और अजीब होटलों में रहने से लेकर लेह-लद्दाख में एक तंबू में रहने तक, हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है।'

अनिल कपूर ने आगे लिखा, 'ऐसी लाखों वजहें हैं, जिसके लिए मैं तुम्‍हें प्‍यार करता हूं... मेरी हर हंसी के पीछे तुम ही वजह हो और वह तुम ही हो, जिसकी वजह से हमारा यह सफर खुश‍ियों से भरा रहा है। एक जीवनसंगीनी के रूप में तुम्‍हें पाकर मैं खुशकिस्‍मत महसूस करता हूं, आज, हर दिन और हमेशा... जन्‍मदिन मुबाकर हो... मैं तुम्‍हें हमेशा प्‍यार करूंगा।'

सुनीता कपूर के जन्‍मदिन पर दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर ने भी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए विशेज शेयर कीं। साल 1984 में अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी हुई। इससे पहले इस कपल ने लंबे समय तक डेटिंग भी की। अनिल कपूर तब स्‍ट्रगलिंग ऐक्‍टर थे, जबकि सुनीता ने पॉप्‍युलर मॉडल। 1985 में सोनम कपूर का जन्‍म हुआ था। 1987 में रिया का और 1990 में हर्षवर्धन कपूर का।

अनिल कपूर अपने कई इंटरव्‍यूज में यह कह चुके हैं कि स्‍ट्रगलिंग के दिनों में उनके पास पैसे नहीं होते थे। ऐसे में सुनीता से मिलने के लिए उन्‍हें घंटों बस में सफर करना पड़ता था। सुनीता इस पर चिढ़ती तो वह कहते हैं कि टैक्‍सी में आने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। तब सुनीत उन्‍हें टैक्‍सी का भाड़ा दिया करती थीं। अनिल कपूर ने यह भी बताया है कि उनकी फिटनेस का एक बड़ा कारण सुनीता कपूर भी है। वह उन्‍हें लगातार इसके लिए पुश करती रहती हैं।

 
 

 

Latest news