• Mon, 11 May, 2026
4 किमी दूरी के लिए एंबुलेंस ने वसूले 10 हजार रुपए, देख उड़ जाएंगे होश, फूल जाएगी सांस

राज्य

Updated Thu, 29 Apr 2021 11:46 IST

4 किमी दूरी के लिए एंबुलेंस ने वसूले 10 हजार रुपए, देख उड़ जाएंगे होश, फूल जाएगी सांस

जहां कोविड-19 की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है, हजारों लोग टेस्ट और ईलाज कराने सड़कों पर आ रहे हैं, वहीं ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जो किसी के भी होश उड़ा दें. कालाबाजारी और लूटपाट के अलावा मरीजों से मनमर्जी दाम वसूलते लोगों से जुड़ी ये खबर वायरल हो रही है.

वायरल पोस्ट में दिखता है कि एंबुलेंस के भाड़े का एक बिल शेयर किया गया है. इस बिल में बकायदा 4 किमी के सफर के लिए 10 हजार रुपए चार्ज किए गए हैं. 

ये तस्वीर तब वायरल होने लगी जब इसे IPS Arun Bothra ने शेयर किया. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,

Ten thousand rupees for a distance of four kms. Ambulance rental in Delhi. 

The world is watching us today. Not only the devastation but also our moral values.

 

Latest news