• Mon, 11 May, 2026
एयर मार्शल पीएम रामचंद्रन का निधन

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 22:23 IST

एयर मार्शल पीएम रामचंद्रन का निधन

चेन्नई:  पूर्व वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल पी एम रामचंद्रन का यहां बृहस्पतिवार संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।

एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को रामचंद्रन (86) पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पुत्र, पुत्रवधू एवं दो पौत्र हैं।

उन्हें 1955 में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था। उन्होंने उसके छह साल बाद गोवा की मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया जहां उन्होंने एक पुर्तगाली गश्ती नौका को नष्ट कर दिया। उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने चार दशक के करियर में विभिन्न कमानों की अगुवाई की और विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। 

Latest news