Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Thu, 5 Aug 2021 10:59 IST
टोक्यो (Tokyo) में जारी ओलिंपिक 2020 खेलों में गुरुवार को भारत ने ओलिंपिक में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही पूरे देश से हॉकी टीम को बधाई मिल रही है. ट्विटर पर कई मशहूर लोगों ने हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया और जीतने की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी. वर्तमान में देखा जाए तो हॉकी टीम ट्रेंडिंग पर है. आइए, देखते हैं किन- किन लोगों ने टीम इंडिया को बधाई दी है.
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने लिखा, टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. ये नया भारत है,आत्म विश्वास से भरा भारत है. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.”
टोक्यो ओलंपिक ने टीम इंडिया (Indian Hockey Team) को बधाई दी. कैप्शन में लिखा 41 साल बाद भारत ने इतिहास रच दिया है. ये हमारे लिए गर्व की बात है.
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो में कमाल कर दिया है. ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर इतिहास रच लिया है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर लिया है. भारत ने आखिरी स्वर्ण पदक 1980 में मॉस्को में जीता था. तब से भारत को हॉकी में पदक के इंतज़ार था जिसे मौजूदा हॉकी टीम ने ख़त्म कर दिया.







