• Sun, 10 May, 2026
10 सप्ताह बाद यूरोप में फिर से बढ़ने लगे कोरोना केस, WHO ने जताई चिंता

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 1 Jul 2021 16:55 IST

10 सप्ताह बाद यूरोप में फिर से बढ़ने लगे कोरोना केस, WHO ने जताई चिंता

जेनेवा. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर फिर से चिंता जताई है. WHO के अनुसार, यूरोप में जहां कोरोना के मामले कम हो गए थे. वहीं एक बार फिर 10 सप्ताह बाद इनमें बढ़ोतरी हो गई है. 
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना महामारी को लेकर दुनिया के सभी देशों को एक बार फिर से चेतावनी जारी की है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि आने वाले महीनों में कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैलेगा. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना का वैरिएंट अब लगभग 100 देशों में मौजूद है और साछ चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का प्रमुख वैरिएंट बन जाएगा.

अपने COVID-19 वीकली एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट में WHO ने कहा कि 96 देशों ने डेल्टा वेरिएंट के मामलों की सूचना दी है, हालांकि ये आंकड़ा कम है क्योंकि वेरिएंट की पहचान करने के लिए आवश्यक अनुक्रमण क्षमता सीमित है. इनमें से कई देश इस प्रकार के संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने के लिए खुद जिम्मेदार हैं.

कोरोना के इस वैरिएंट में तेजी को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि डेल्टा वैरिएंट आने वाले महीनों में कोरोना के अन्य वैरिएंट को तेजी से पछाड़ते हुए दुनिया का सबसे प्रमुख वैरिएंट बन जाएगा. पिछले हफ्ते, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट अब तक पहचाने गए वैरिएंट का सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप है और बिना टीकाकरण वाली आबादी के बीच ये तेजी से फैल रहा है.

 

 
 

 

Latest news