• Sun, 10 May, 2026
अफगानिस्तान: पूर्व उप-राष्ट्रपति दोस्तम के बेटे को तालिबान ने किया अगवा, कल राष्ट्रपति गनी से हुई थी मुलाकात

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 12 Aug 2021 13:57 IST

अफगानिस्तान: पूर्व उप-राष्ट्रपति दोस्तम के बेटे को तालिबान ने किया अगवा, कल राष्ट्रपति गनी से हुई थी मुलाकात

काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) अपना दबदबा कायम करने के लिए अब राजनेताओं के परिवार को भी निशाना बना रहा है. न्यूज़ यूनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के पूर्व उप-राष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम ( Abdul Rashid Dostum) के बेटे को जवज्जान एयरपोर्ट से अगवा कर लिया है. राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने एक दिन पहले बुधवार को ही अब्दुल राशिद दोस्तम से मुलाकात की थी.
दोस्तम उत्तरी अफगानिस्तान के बड़े नेता हैं. उन्होंने 90 के दशक में अफगानिस्तान में नॉर्दर्न अलायंस खड़ा किया था. जानकारी के मुताबिक, तालिबानी लड़ाकों ने उनके साथ कुछ अफगानी सैनिकों को भी अगवा किया है. हालांकि, तालिबान या अफगानिस्तान सरकार की तरफ से अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है.

 

‘तालिबान का सफाया कर दिया जाएगा’
अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति रह चुके दोस्तम ने बुधवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात के बाद कहा कि देश के उत्तरी हिस्सों से तालिबान का सफाया कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि तालिबान के पास बचने का कोई रास्ता नहीं है. दोस्तम की मिलिशिया ग्रुप अफगान सेना के साथ मिलकर तालिबान के खिलाफ युद्ध लड़ रही है. इससे पहले भी 1990 और 2001 के दौरान दोस्तम ने बल्ख प्रांत से तालिबान का सफाया कर दिया था.

10 शहरों पर कब्जे के बाद तालिबान का अगला टारगेट अफगानिस्तान का चौथा बड़ा शहर मज़ार-ए-शरीफ है. मार्शल अब्दुल राशिद दोस्तम मंगलवार रात को मजार-ए-शरीफ पहुंचे. यहां पहुंचते ही दोस्तम की मिलिशिया ने सेना के साथ शहर के कई इलाकों में मजबूत मोर्चाबंदी कर दी है. एक दिन पहले ही सरकार ने बताया था कि अफगान सेना ने तालिबान के हमलों को नाकाम कर दिया है.

 

 
 

Latest news