Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Thu, 5 Aug 2021 15:54 IST
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में हमेशा से ही बॉलीवुड के जानें मानें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शुटिंग के लिए बेहतरीन जगह तलाशते रहें हैं।आखिर ढूँढे भी क्यो नहीं यहाँ शूट किए गए अधिकतर गीत और फिल्म हिट रही है। बता दें कि बॉलीवुड स्टार तापसी पन्नू नैनीताल की खूबसूरत वादियों का लुफत उठा रही हैं। दरअसल तापसी नैनीताल में घूमने के उदेश्य से नहीं बल्कि अपनी नई फिल्म ब्लर (Blurr Film) की शूटिंग के लिए आई है। बताते चलें कि फिल्म की शूटिंग नैनीताल और भीमताल के आस पास के क्षेत्रों में अगले 40 दिनों तक चलने वाली है। सबसे खास बात तो यह है कि फिल्म ब्लर की शूटिंग तापसी के खुद के प्रोडक्शन हाउस आउट साइडर्स फिल्मस के तहत की जानी है। जिसमें की फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ ही नैनीताल और आसपास के अन्य कलाकारों को भी काम दिया जाएगा।
तापसी पन्नू आउट साइडर्स फिल्म्स के बैनर तले फिल्माई जा रही हिंदी फीचर फिल्म ब्लर में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के लाइन प्रड्यूसर मयंक तिवारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग नैनीताल शहर में माल रोड, रूसी बाईपास के साथ ही नगर के हेरिटेज भवनों में किया जाएगा। इसके अलावा भीमताल भवाली सातताल मुक्तेश्वर आदि खूबसूरत स्थलों पर भी फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।







