• Mon, 11 May, 2026
अश्लीलता पर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने कही बड़ी बात, अब फैंस दे रहे भद्दी-भद्दी गालियां; कभी वायरल हुआ था MMS

राज्य

Updated Mon, 26 Apr 2021 21:51 IST

अश्लीलता पर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने कही बड़ी बात, अब फैंस दे रहे भद्दी-भद्दी गालियां; कभी वायरल हुआ था MMS

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अपने बोल्ड और आकर्षक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. फैंस उनके अभिनय के साथ-साथ उनके लुक्स के भी दीवाने हैं. प्रियंका पंडित उर्फ गार्गी पंडित भोजपुरी सिनेमा की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं इसलिए उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. प्रियंका  सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं यही वजह है कि उनके 6 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं.

हाल ही में प्रियंका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम  पर एक बेहद बोल्ड फोटो पोस्ट की है जिसको लेकर बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल, प्रियंका ने इस फोटो के साथ आध्यात्मिक गुरू ओशो के विचार कैप्शन में लिखे हैं. ये विचार अश्लीलता पर टिप्पणी करते हैं. प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- "अश्लीलता हमारी अपनी खोज है, ईश्वर की नही. अगर ईश्वर की होती तो वह हमें कपड़े पहनाकर पैदा करते- ओशो".

वैसे तो प्रियंका की इस तस्वीर और उनके कैप्शन का लोग समर्थन कर रहे हैं मगर बहुत लोग ऐसे हैं जो इस कैप्शन और प्रियंका पंडित की फोटो की आलोचना कर रहे हैं और कमेंट में भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं और काफी बुरी बातें लिख रहे हैं.

ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस प्रियंका पंडित किसी विवाद में फंसी हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने एक फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था जिसमें वो किसी पुरुष के साथ लेटी हुई नजर आ रही हैं. 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्म का एक डायलॉग बैक्रग्राउंड में चलता है जिसका जवाब वो संजय दत्त की आवाज में 'नहीं' कह कर देती हैं फिर उस शख्स के साथ मोबाइल की छीना-झपटी में लग जाती हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि लॉकडाउन में और क्या हो सकता है. वीडियो पर एक शख्स ने बेहद गंदा और अश्लील कमेंट किया.

उनके इस कमेंट पर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने करारा जवाब दिया और शख्स को सही सबक सिखाया. उन्होंने एक के बाद एक दो कमेंट में लिखा- "बहुत अच्छी तमीज है तुम्हारे में, वो भी रमजान के महीने में, जन्नत नसीब होगी तुम्हें इतने अच्छे वर्ड्स के लिए." एक्ट्रेस ने अपने दूसरे कमेंट में लिखा- "और अपने मां-बाप को बोलना कि मैं ये सब लिखता हूं लड़कियों के पोस्ट पे, नाम रोशन कर रहा हूं. बहुत खुश होंगे वो, इतने अच्छे संस्कार जो दिए हैं तुम्हें."

एक्ट्रेस अपनी फिल्मों और अभिनय को लेकर जितना चर्चा में रहती हैं, उतना ही वो कई विवादों से भी घिरी रहती हैं. कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस के नाम से अश्लील एमएमएस भी वायरल हो रहे थे. यूट्यूब चैनल फीफाफूज के पिछले साल के एक वीडियो के अनुसार जब उन्होंने एक्ट्रेस से इन एमएमएस के सिलसिले में बात की तो उन्होंने साफ तौर से मना किया कि वो वीडियो में नहीं हैं. वीडियो में दिख रही लड़की कोई और है. एक्ट्रेस ने कहा था कि कोई उनसे दुश्मनी निकाल रहा है और अन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस स्टेशन में कर दी थी.

 

Latest news