Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Tue, 30 Nov 2021 11:43 IST
नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि वह अपने जीवन में एक बार जहाज में सफर करें लेकिन कुछ लोग इसे पूरा करने के लिए अपनी जान भी दांव में लगा देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया. एक अमेरिकन शख्स ने जहाज में बने लैंडिंग गियर यानी पहिए के सेक्शन में बैठकर दो घंटे तक हवाई यात्रा की. जब जहाज लैंड किया और कर्मचारियों ने शख्स को लैंडिंग गियर से निकलते देखा तो हैरत में पड़ गए.
एक जानकारी के अनुसार एक 26 वर्षीय अमेरिक नागरिक ग्वाटेमाला सिटी से अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में सुबह 10 बजे चढ़ा था. प्लेन जब मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा तो कर्मचारियों को शख्स के लैंडिंग गियर में होने की खबर मिली. इस शख्स ने करीब दो घंटे 30 मिनट तक लैंडिग गियर में रहकर हवाई यात्रा की. जैसे ही कर्मचारियों को इसकी खबर मिली तो उसे सबसे पहले अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है.
जिंदा देखकर लोग हुए हैरान
डॉक्टर्स और एयरपोर्ट कर्मचारी इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर यह शख्स जिंदा कैसे बचा. क्योंकि लैंडिंग गियर में बहुत कम जगह होती है अगर कोई वहां पर किसी तरह से घुस भी जाता है तो इतनी ऊंचाई पर हवा के दबाव और ठंड की वजह से उसका बच पाना नामुमकि है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की यात्रा में हवा के प्रेशर की वजह से लोग जान गंवा देते हैं अगर किसी तरह से बच भी जाता है तो लैंडिंग के वक्त जान जाने की संभावना रहती है.
शख्स के लैंडिंग गियर में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. सूत्रों की मानें तो अब पुलिस भी शख्स से इसे लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि उसने इतना जोखिम भरा कदम क्यों उठाया जिसमें उसकी जान जाने की पूरी संभावना थी.
इस घटना के बारे में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि 1947 के बाद से अब तक करीब 129 लोग लैंडिंग गियर में बैठकर हवाई सफर किया है जिसमें करीब 100 लोग चोट लगेने, अत्यधिक ठंड और दूसरे कारणों की वजहों से अपनी जान गंवा चुके हैं.







