Tue,
17 Mar, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Sat, 22 Jan 2022 17:30 IST
विधानसभा चुनाव के लिये बनाई गई एक निगरानी टीम ने शुक्रवार को वाहनों की जांच के दौरान एक कार से 4,96,000 रुपये बरामद किये. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि टीम ने एक स्टेडियम के पास एक कार को जांच के लिए रोका. कार चला रहे वरुण के पास से 4.96 लाख रुपये मिले. उन्होंने बताया कि कार चालक पैसे के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद पैसे को जब्त कर लिया गया. टीम ने इससे पहले भी कई जगहों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रकम बरामद की है.
वहीं, 19 जनवरी को भी नोएडा स्टेडियम के पास फॉर्च्यूनर कार से 99 लाख 30 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की गई थी. स्टेटिक टीम ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को य बरामदगी की थी. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई थी. आयकर विभाग के दो अधिकारियों ने भी इस मामले में पूछताछ की थी.
उसके अंदर दो बैग रखे हुए मिले
एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा था कि मंगलवार को नोएडा स्टेडियम के पास एक फॉर्च्यूनर कार को चेकिंग के लिए रोका गया था. जब गाड़ी की जांच की गई तो उसके अंदर दो बैग रखे हुए मिले. जिसमें 99 लाख 30 हजार 500 रुपये मिले थे. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कार वजीरपुर दिल्ली निवासी अखिलेश कुमार नामक युवक चला रहा था. उसके साथ करोलबाग दिल्ली निवासी कंपनी में फील्ड मैनेजर भीमसेन नाम का व्यक्ति बैठा था. वहीं, आयकर विभाग के दो अधिकारियों ने भी इस मामले में पूछताछ की है.
टीम ने दोनों से पूछताछ की
वहीं, इस रकम के बारे में दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया था कि यह पैसा दिल्ली के कपड़ा कारोबारी आयुष जैन नामक व्यक्ति का है. उसके कहने पर वह नोएडा की फैक्टरी में पैसा देने के लिए आ रहे थे. रकम की जानकारी आयकर विभाग को दी गई थी. आयकर विभाग के दो अधिकारी थाना सेक्टर 24 पहुंचे और दोनों से पूछताछ की थी.







