Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Sat, 24 Jul 2021 16:39 IST
रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) सामने है. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है. सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने बताया कि अभी किसी मृतकों की पहचान नहीं हुई है, जल्द ही पहचान हो जाएगी.
घटना सिविल लाइंस थाना इलाके के अजीतपुर बाईपास पर हुई. आज सुबह एक इको कार नंबर UP16 CV 6720 में छह लोग सवार होकर बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे. इस दौरान अजीतपुर बाईपास पर मुरादाबाद की ओर से आ रहे एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए.







