• Sun, 10 May, 2026
बिहार में कोरोना वायरस से 98 लोगों की मौत

राज्य

Updated Sat, 22 May 2021 11:52 IST

बिहार में कोरोना वायरस से 98 लोगों की मौत

पटना:  बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 98 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 4339 पहुंच गया । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5154 मामले सामने आये ​जिसके बाद प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 6.81 लाख हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक 6.17 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 49,311 मरीज़ उपचाराधीन हैं । 

Latest news