Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 3 May 2021 16:36 IST
बिहार के सासाराम से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना मुफस्सिल थाना के बांसा की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 9 लाख 23 हज़ार रूपए लूट लिए और आराम से चलते बने. जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब पंप के मैनेजर उपेंद्र सिंह बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे. पैसा करबंदिया सर्विस पेट्रोल पम्प का था. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.







