Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 3 May 2021 14:49 IST
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक राहत की खबर आयी है, महंगाई भत्ता, HRA और यात्रा भत्ता को लेकर अटकलों के बीच अब खबर ये है कि सरकार महंगाई भत्ता (DA) तो देगी ही, साथ में उन्हें बढ़ी दरों के हिसाब से यात्रा भत्ता (TA) और HRA भी दिया जाएगा।
सरकार ने कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रीय परिषद से यह बात कही है, खबर के मुताबिक परिषद के एक नेता ने जब सरकार की मंशा पर सवाल उठाया तो वित्त मंत्रालय के आला अधिकारी ने कहा कि आपको सरकार पर भरोसा क्यों नहीं है? आप सरकार पर भरोसा रखें, सरकार ने जो कहा है, उसे पूरा करेगी। 1 जुलाई को 28 परसेंट की बढ़ी हुई दर से कर्मचारियों के खाते में भत्तों की रकम जमा करा दी जाएगी।
केंद्रीय कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर 'स्टाफ साइड' की राष्ट्रीय परिषद ने कई बार सरकार को चेतावनी भी दी है कि जनवरी 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक की डीए राशि को बिना देरी के जारी कर दिया जाए, All India Defence Employees Federation (AIDEF) के महासचिव सी श्रीकुमार का कहना है कि सरकारी कर्मचारी 'कोरोनाकाल' में दो कदम आगे बढ़ाकर काम कर रहे हैं, कई विभाग तो ऐसे हैं जहां पर कर्मचारी को 17 घंटे से ज्यादा ड्यूटी करनी पड़ती है, कुछ कर्मचारी तो 24 घंटे काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल की शुरुआत में केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) चार परसेंट बढ़ाने की मंजूरी दी थी, इस घोषणा के बाद महंगाई भत्ता 17 परसेंट से बढ़कर 21 परसेंट हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक DA, DR और बाकी भत्तों पर रोक लगा दी थी, सी श्रीकुमार का कहना है कि इस बारे में सरकार को कई बार चिट्ठी लिखी गई, स्टाफ साइड और वित्त मंत्रालय के बीच हुई बैठकों में इस मुद्दे को उठाया गया।







