Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 30 Apr 2021 13:05 IST
पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को कोविड-19 के 59 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,875 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 13 लोग कहीं से यात्रा कर लौटे थे जबकि संपर्क का पता लगाए जाने के दौरान 46 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। संक्रमण से 37 मरीज उबर चुके हैं जिससे अब तक कुल 5,643 लोग ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि फिलहाल 165 मरीज उपचाराधीन हैं। संक्रमण से कुल 67 लोगों की मौत हुई है।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अब तक 1,07,171 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी है। इनमें से 13,200 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।







