• Mon, 11 May, 2026
45.5 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर.. 14 किलो वाले के नहीं घटे दाम.. देखिए नई कीमत

राज्य

Updated Sat, 1 May 2021 15:27 IST

45.5 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर.. 14 किलो वाले के नहीं घटे दाम.. देखिए नई कीमत

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 45 रुपए की कटौती कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1610 रुपए 50 पैसे में उपलब्ध होगा। हालांकि तेल कंपनियों ने कोरोना की मार झेल रहे आम लोगों को कोई राहत नहीं दी, इसके दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। घरेलू सिलेंडर अब भी 813 रुपए में ही उपलब्ध होगा। सरकार ने पिछले 8 महीने से सब्सिडी बंद कर रखी है। 

एक मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम भी 95 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह सिलेंडर अब 1530 रुपए के स्थान पर 1625 रुपए में उपलब्ध होगा।

इससे पहले फरवरी महीने में तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। जनवरी में दाम शांत रहे। इससे पहले तेल कंपनियों ने दिसंबर में दो बार दाम बढ़ाए थे।

सरकार ने 4 फरवरी को सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे और उसके बाद 25 फरवरी को तीसरी बार सिलेंडर के दामों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम

 

 

Latest news