Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 8 May 2021 17:58 IST
चंडीगढ़/पंचकूला: चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के फैलने का सबसे बड़ा कारण वे प्रभावित इलाके हैं, जिन इलाक़ों में हर रोज दर्जनों केस एक साथ सामने आ रहे हैं। कोरोना काल में अब सबसे अधिक केस मनीमाजरा, बुड़ैल, सेक्टर-15 और धनास एरिया में सामने आए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन की तरफ से आज शहर के विभिन्न सेक्टरों में 33 नये कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं। जिला उपायुक्त मनदीप बराड़ ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन जोन में सेनिटाइजशन, संदिग्ध मरीजों की जांच और अन्य सुविधाओं का प्रबंध करने के निर्देश जारी किया हैं।







