बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 51,718 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के कारण 381 मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि 24,149 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी. दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण दर 32.72 प्रतिशत थी, जबकि सोमवार को यह 35.02 फीसदी थी.









