• Thu, 25 Apr, 2024
प्रचंड ठंड व शीतलहरी से कांप रहा प्रदेश, 2 डिग्री न्युनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा

राज्य

Updated Sat, 7 Jan 2023 8:57 IST

प्रचंड ठंड व शीतलहरी से कांप रहा प्रदेश, 2 डिग्री न्युनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा

 

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अधिकांश जिलों में 9 जनवरी तक कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई इलाकों में दिन ज्यादा ठंडा रहेगासमूचा प्रदेश इस वक्त कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर के चलते पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है। कई शहरों में शुक्रवार पारा 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मौसम विभाग ने वहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बताया।

 
 



अवध के अन्य जिलों में रायबरेली में न्यूनतम तापमान 3.5, सीतापुर 4, गोंडा व बहराइच 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह कानपुर में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अयोध्या में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 11 व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान दो डिग्री आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा।

 
 



ऑरेंज व येलो अलर्ट का समय आगे बढ़ा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अधिकांश जिलों में 9 जनवरी तक कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई इलाकों में दिन ज्यादा ठंडा रहेगा। जबकि उन्नाव, कानपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट है।

अयोध्या : आठ साल में जनवरी में सबसे कम रहा अधिकतम तापमान
बात यदि आंकड़ों की करें तो आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान गुरुवार को 11 डिग्री व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को दो डिग्री दर्ज हुआ। जो आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा। इससे पहले 6 जनवरी 2018 को 1 और 13 जनवरी 2017 को 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 

 

Latest news