Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 23 Apr 2021 22:55 IST
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,750 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 6,05,568 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 16,750 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 3035, दुर्ग से 1759, राजनांदगांव से 1024, बालोद से 412, बेमेतरा से 389, कबीरधाम से 394, धमतरी से 707, बलौदाबाजार से 783, महासमुंद से 479, गरियाबंद से 314, बिलासपुर से 1117, रायगढ़ से 931, कोरबा से 767, जांजगीर चांपा से 905, मुंगेली से 407, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 131, सरगुजा से 585, कोरिया से 261, सूरजपुर से 306, बलरामपुर से 561, जशपुर से 495, बस्तर से 180, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 26, कांकेर से 500, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 40 और अन्य राज्य से सात मामले हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6,05,568 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 4,77,339 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,21,555 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 6674 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,26,978 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1914 लोगों की मौत हुई है।







