• Sat, 08 Feb, 2025
121 लोगों की मौतों से भी नहीं लिया सबक: साकार हरि बाबा के आश्रम पर लगातार पहुंच रहे अनुयायी, टेक रहे माथा

राज्य

Updated Thu, 4 Jul 2024 13:31 IST

121 लोगों की मौतों से भी नहीं लिया सबक: साकार हरि बाबा के आश्रम पर लगातार पहुंच रहे अनुयायी, टेक रहे माथा

 

121 लोगों की मौतों से भी लोगों ने सबक नहीं लिया। साकार हरि बाबा के आश्रम पर अनुयायी लगातार पहुंच रहे हैं। माथा टेक रहे हैंयूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग में भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक तरफ लोगों में बाबा साकार हरि के प्रति आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ बाबा के भक्त उनका पक्ष ले रहे हैं। वह लगातार बाबा के आश्रम में पहुंच रहे हैं।बाबा इस समय मैनपुरी जिले के बिछवां स्थित आश्रम में बताए जा रहे हैं। गुरुवार को भक्त उनके आश्रम के सामन पहुंच गए। यहां हंगामा करने लगे। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। इस पर भी मानने को तैयार नहीं थे।हीं गुरुवार दोपहर बाद भी अनुयायी आश्रम पर पहुंचते रहे। हालांकि उन्हें आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया। लेकिन वह आश्रम के गेट पर माथा टेकते रहे। कुछ देर वहां रुके, फिर वहां से चले गए

Latest news