अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार सुबह फिर शुरू हो गई और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान अभी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी शुक्रवार को बिजबेहरा इलाके के गोरीवन में हवलदार मोहम्मद सलीम अखून की उनके घर के बाहर हत्या करने की घटना में शामिल थे। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘बिजबेहरा मुठभेड़ में सेना के जवान की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी दो दिन के भीतर मारे गए।’’
Mon,
11 May, 2026









