Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 17 May 2021 18:09 IST
लेह: लद्दाख में कोविड-19 के 119 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,452 हो गई। वहीं, 122 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,471 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
केन्द्र शासित प्रदेश में 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण से अभी तक कुल 165 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 119 लोगों की जान में लेह और 46 लोगों की जान करगिल जिले में गई है।
केन्द्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 119 नए मामलों में से 103 लेह जिले से और 16 करगिल जिले में सामने आए। यहां अभी 1,546 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह में 1,267 और करगिल में 279 लोग उपचाराधीन है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त 122 लोगों में से, 96 लेह के और 26 लोग करगिल के थे।







